बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर जानकारी दे रहे हैं की बदलते मौसम के अनुसार हम सब का बदलना बहुत जरूरी है। खासकर किसान वर्ग के लोगों को अपने खेती के तरीकों में बदलाव लाना जरूरी है। अच्छी और उन्नत फसल उपजाने के लिए बदलते मौसम के अनुसार खेती करना बहुत जरूरी है।