विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खनुआं गांव मल्लाह टोले से देशी कट्टा व बाइक के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसएचओ प्रसूनजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि खनुआं मल्लाह टोली से सूचना मिली कि ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़कर रखा है। घटना स्थल पर पहुंचे पर युवक को हिरासत में लेते हुए तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देशी कट्टा व एक क्षतिग्रस्त बाइक को बरामद किया गया। हिरासत में लिए गए युवक की पहचान बामौरा गांव के रामाशंकर साह के पुत्र राजू कुमार के रूप में की गई। पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
