पूर्व सांसद सह जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंच कर परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने नाबालिग के पिता को 20 हजार रूपए की आर्थिक मदद की और पैसे से रोजगार कर परिवार चलाने को कहा।वही दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के इलाज के खर्च में भी सहयोग करने का भरोसा दिलाया।पप्पू यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की यह जघन्य घटना है।समाज के लोगो को जागरूक होना होगा।घटना में शामिल लोगो को सामाजिक बहिष्कार करने की सलाह लोगो को दी।उन्होंने पीड़ित परिवार के तीनों बच्चियों की शादी में भी मदद का भरोसा दिलाया।वही उन्होंने एसपी से बात कर घटना में शामिल बदमाश की जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।पप्पू यादव ने कहा की दुष्कर्म में शामिल बदमाश को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलवाने को लेकर हर संभव कोशिश करूंगा।वही पिरीत परिवार की मदद के लिए नही आने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर नाराजगी भी जताई ।मौके पर जाप के जिला अध्यक्ष मनीष यादव, फेराज,जीप सदस्य रवि रोशन कुमार,सूर्य नारायण सहनी,अमरजीत ठाकुर आदि मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
