पटोरी में चल रहे दो दिवसीय कानूनी प्रशिक्षण कार्यशाला का आज समापन किया गया. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के मिथिलांचल दलित विकास समिति के सभागार में चल रही दो दिवसीय कानूनी प्रशिक्षण कार्यशाला का आज रविवार को समापन किया गया है. उक्त कार्यशाला का उद्घाटन पटोरी थाना के पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार एवं संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस कार्यक्रम का अध्यक्षता संस्था के सचिव नवल भगत ने की. अध्यक्षीय संबोधन में नवल भगत ने कानूनी प्रशिक्षण देते हुए कहा कि एफ आई आर का मतलब, सुरक्षा आवेदन, पुलिस पर्यवेक्षन , घरेलू हिंसा, बाल मजदूर एवं बंधुआ मजदूर के साथ-साथ अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम के बारे में विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला है. इस मौके पर उपस्थित संजय राम, इंद्रमणि देवी, रोहित कुमार, सुलेखा देवी, कृष्णा देवी इत्यादि मौजूद थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।