समस्तीपुर श्रीमान बटेश्वर नाथ पांडे जिला एवम सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार,समस्तीपुर आकांक्षा कश्यप के मार्गदर्शन में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणपुर डढ़िया,समस्तीपुर में पैन इंडिया कैंपेन फॉर एंपावरमेंट ऑफ सिटीजन थ्रो लीगल अवेयरनेस एंड ऑउट रीच कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता शिविर के आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने की।संचालन प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सचिव सह अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने डी एल एस ए के कार्यों के बारें में विस्तृत रूप से बताया।विशिष्ट अतिथि के रूप में आशा सेवा संस्थान के संरक्षक अधिवक्ता केशव किशोर प्रसाद, निभा कुमारी,राधिका रानी,ममता कुमारी एवं कमल किशोर ,समाज सेवी श्याम पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का अयोजन किया गया।जागरूकता कार्यशाला, शपथ ग्रहण समारोह,निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वार महिलाओं से संबंधित कानूनी अधिकार की पुस्तक वितरित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विद्यानंद चौधरी द्वारा विधिक से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। मौके पर पैनल एडवोकेट निशी कुमारी ने महिलाओं के अधिकार को लेकर विस्तृत चर्चा की।पी एल भी राजीव कुमार ने बताते चलें कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार , पटना द्वारा निर्धारित 31.10.2022 से 13.11.2022 तक कार्यक्रम का अयोजन किया जाना हैं।बताते चालें की अवसर वार्षिक परीक्षा फल भी प्रकाशित किया गया।आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद वरीय शिक्षक सुशील कुमार ने की।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।