सुपौल गांव में शिक्षाविद के याद में पर्यावरण चर्चा सह पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के सुपौल गांव में पर्यावरण संरक्षण एक अभियान शाहपुर पटोरी के बैनर के तले श्री रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता तथा वशिष्ठ राय बशिष्ट के संचालन एवं नेतृत्व में स्मृति शेष सेवा निवृत्त शिक्षक नंदकिशोर सिंह स्मृति में पर्यावरण चर्चा सह पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. पर्यावरण संरक्षण विषय को लेकर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें. यह कार्यक्रम पर्यावरण से भी वशिष्ठ वशिष्ठ के कहे जाने पर स्वर्गीय नंदकिशोर सिंह के पुत्र अनिल कुमार एवं बीपीन ने संयुक्त रूप से अपनी पिता के पुण्यतिथि पर आज अतिथियों के साथ आम के फलदार पौधे लगाया है. इस दौरान पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ नारा ओं के साथ पौधारोपण किया गया. मौके पर उपस्थित रामचंद्र सिंह वशिष्ठ वशिष्ठ नंदकिशोर प्रसाद अजय शंकर सिंह सुखदेव राय जयशंकर प्रसाद रविशंकर इत्यादि मौजूद थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।