विद्यापति राजकीय महोत्सव पर अन्य वर्षो की भांति इस साल भी शनिवार को विद्यापतिधाम में सफाई को ले स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों और नेताओ, जनप्रतिनिधियों ने भोले शंकर के दरबार में झाड़ू चलाकर साफ सफाई किया। मंदिर परिसर से सफाई की शुरुआत करते हुए अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, स्टेशन चौक, विद्यापति बाजार होते स्मारक चौक और प्रखंड एवम अंचल कार्यालय के सामने सड़क तक सभी ने साफ सफाई किया। और लोगो से स्वच्छता को लेकर अपने अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने का सुझाव दिया। साथ ही स्वच्छता के महत्व की जानकारी भी लोगो को दी गई। मौके पर एसडीओ प्रियंका कुमारी, डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय, बीडीओ प्रकृति नयनम, दलसिंहसराय बीडीओ प्रफुल्ल कुमार, सीओ अजय कुमार, जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष रतन कुमार, संजीत सहनी, मुकेश कुमार, विजय कुमार, मंदिर कमेटी के चतुरानंद गिरि, नवल गिरि, भोला गिरी, संजय बाबा, भूपेंद्र नारायण सिंह, राजीव कुमार आदि थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
