जोरपुरा गांव में स्कूल में पढ़ रहे एक बालक सड़क हादसे घायल, पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज जारी, जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोरपुरा स्कूल के सामने सड़क से गुजर रहे एक बालक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में बालक को पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज की जा रही है, उक्त बालक का पहचान हलई ओपी क्षेत्र जोरपुरा गांव के रहने वाले शिवजी सा के 7 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में किया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
