गंगा नदी में फिर से जलस्तर बढ़ने के कारण प्रखंड की बहुत बड़ी आबादी प्रभावित होने लगी है। दियारा क्षेत्र में तेजी से पानी भरने के बाद दियारावासी जानमाल की रक्षा के लिए अन्यत्र पलायन करने लगे हैं। पानी बढ़ने के कारण पहले से ही लोग अपना माल-मवेशी लेकर दूसरी जगह चले गए थे। अब तो फिर से दियारा के कई गांवों में पानी प्रवेश कर गया है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
