खेल मैदान को अतिक्रमण कर कालेज प्रशासन द्वारा चारदीवारी निर्माण को लेकर उत्पन्न समस्या समाधान के लिए शुक्रवार को खिलाड़ी एवं स्थानीय लोगों ने बैठक आयोजित किया। बैठक के बाद खिलाड़ियों एवं अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल महाविद्यालय प्राचार्य डॉ जयशंकर प्रसाद से मिलकर समाधान के लिए विचार विमर्श किया। इस दौरान खेल,शिक्षा, छात्रों को मिलने वाली सुविधा एवं कॉलेज की सुरक्षा पर भी चर्चा की गई। वही प्रतिनिधि मंडल द्वारा कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने एवं खेल मैदान को मानक के अनुरूप बनाने का अनुरोध किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।