समस्तीपुर जिले विभूतिपुर थाना क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हुए हत्याकांड मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि मृत की पत्नी ने ही बहनोई के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के साढू सिकंदर पासवान एवं सिंघेश्वर महतो को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। बता दे कि 8- 9 अक्टूबर की रात्रि एकडारा जोगिया निवासी अमरजीत पासवान की गला रेतकर निर्मम हत्या कर लकवाहा चौर के पास फेंक दिया गया था। 9 अक्टूबर की सुबह मृतक का शव मिला जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की भाभी रामश्री देवी ने टुनटुन महतो, पिंकी देवी, सकल कुमार, गोलू कुमार, बिजल महतो और अज्ञात 3-4 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। मामला को गंभीरता से देखते हुए घटना के उद्भेदन एवं गिरफ्तारी के लिए रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए घटना की त्वरित खुलासा करते हुए 12 अक्टूबर को सिकंदर पासवान एवं सिंघेश्वर महतो को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।