रेलवे कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल रखा, कहा- रेलवे को निजी हाथों में सौंप रही है केंद्र सरकार रेलवे के निजीकरण पर लगे रोक, पुरानी पेंशन नीति लागू हो। खाली पदों को प्रमोशन पर भरने समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले रेलवे कर्मियों ने बुधवार को देशव्यापी कार्यक्रम के तहत डीआरएम कार्यालय पर राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल रखा। कार्यक्रम का नेतृत्व ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के मंडल मंत्री केके मिश्रा कर रहे थे। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केके मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार एक के बाद एक रेल संगठनों को निजी हाथों में सौंप रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार पुरानी पेंशन नीति को पुनः लागू करें। कर्मचारियों के आवासों की समस्या का त्वरित समाधान हो। रेलवे में खाली चल रहे पदों को पदोन्नति से भरा जाए। अनुकंपा के आधार पर एक सप्ताह के अंदर मृतक के परिजनों को नौकरी मिले। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
