बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के हसनपुर प्रखंड के दाथ ग्राम से मोबाइल वाणी के माध्यम से दीपक ने एक किसान का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार में किसान ने बताया की महिला और पुरुष दोनों ने कोरोना टीकाकरण में बढ़चढ़कर भाग लिया। कोरोना कम होने के बाद लोग लापरवाह हो गएँ हैं जबकि ऐसा नहीं होना चाहियें पहले जानकारी के अभाव में कई लोग कोरोना का शिकार हुए और परेशानी का सामना उठाना पड़ा। लेकिन अभी अपने आस-पास साफ़ सुथरा रखें अपने खान-पान में और जीवन शैली में परिवर्तन लाएं तभी कोरोना से बचा जा सकता है। और कोरोना के प्रति जागरूक रहें और सावधानी रखें