नरघोघी गांव में बनकर तैयार इंजीनियरिंग कांलेज के उद्घाटन की तैयारी ने जोर पकड़ लिया है। इसका 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी भी जारी है। उद्घाटन के बाद नरघोघी हाई स्कूल में मुख्यमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे। जिसके लिए सभा स्थल पर बेहतर व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही सरायरंजन घटहो पथ में दोनों ओर के जगंलों की भी सफाई की जा रही है। उनके हवाई मार्ग से आने के कार्यक्रम को देखते हुए नरघोघी हाई स्कूल के निकट हैलिपैड भी बनाया जाएगा। जहां पहुंचने के बाद सीएम नीतीश कुमार सीधे इंजीनियरिंग कालेज जाएंगे।
