आधुनिकता के दौर में जहां मानवीय सरोकार व संवेदनशीलता पतन की ओर उन्मुख हो रही है वहीं एक समाजसेवी दंपति ने एक अनाथ लड़की की शादी धूमधाम से करवा कर उसे एक नई जिंदगी दी है। पेशे से पत्रकार पीएस लाला व उनकी पत्नी सोनी सिंह ने प्रखण्ड के मऊ गांव निवासी स्व. मदन सिंह की 19 वर्षीया पुत्री रीना कुमारी की शादी की सभी रस्मों को पूरे विधि-विधान से सम्पन्न करवाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
