बांदे पंचायत के दशकों रहे पूर्व मुखिया , पटोरी और ताजपुर कॉलेज में सेवा दे चुके शिक्षाविद प्रो परमानंद पांडेय नहीं रहे । आज सुबह उनका निधन दिल्ली में हो गया । वे आजीवन समाजवादी विचारधारा के प्रबल प्रचारक और समर्थक रहे । वे जननायक कर्पूरी ठाकुर के निकट सहयोगी रहे । आज उनका शव दिल्ली से बांदे आ रहा है। वे अपने पीछे पुत्र प्रो ए के पांडे समेत दो पुत्र , तीन अभियंता पौत्र सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर अखिल भारतीय विश्विद्यालय कॉलेज शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अरुण कुमार, एन जी ओ संघ के अध्यक्ष राजीव गौतम, सचिव संजय कुमार बबलू , शिक्षक नेता डॉ मिथिलेश कुमार,सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार , अमित कुमार वर्मा आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए जिले के लिए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
