राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी का जयंती मानते हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए संकल्पित हुए युवा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर (बिहार) युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार से संबद्धता प्राप्त स्वामी विवेकानंद युवा मंडल क्लब पुसहो के द्वारा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया!यह कार्यक्रम का आयोजन आवासीय माही शिक्षा साधना पब्लिक कोचिंग सेंटर के प्रांगण में किया गया! इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच पति राम उदय जी के द्वारा किया गया! एवं इस कार्यक्रम के संचालन मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार जी के द्वारा किया गया! इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कम्युनिस्ट पार्टी के नेता इतवारी मुखिया एवं मुख्य अतिथि के रुप में युवा समाज सेवी सरोज कुमार एवं इंडियन टीवी न्यूज़ के संतोष कुमार संगम जी इन सभी लोगों को गीता पुस्तक एव पैन से सम्मानित कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया ! इस अवसर पर बच्चों के बीच में क्विज प्रतियोगिता , भाषण प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता, का आयोजन किया गया! इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान, एवं तृतीय स्थान, लाने वाले बच्चों को मुख्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित कर बच्चों को हौसला बढ़ाने का काम किया गया! मौके पर इस कार्यक्रम में उपस्थित इस क्लब के सभी सदस्य एव इस विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे !
