सही कचड़े निपटान के लिए स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का जागरूकता के लिए लिया जायेगा सहयोग कितने लोगों को मिलेगा रोजगार पर कोई स्पष्ट आंकड़ा नहीं घरेलू टॉक्सिक वेस्ट मैनेजमेंट पर नहीं है कोई चिंता, एचडीएफसी बैंक, पर्यावरण शिक्षा केन्द्र एवम जिला प्रशासन के संयुक्त पहल प्लास्टिक मुक्त समस्तीपुर विषय पर कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय सभा कक्ष में किया गया। कार्यशाला में मीडिया के साथियों से बात करते हुए जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया की इस मुहिम के तहत अभी तक प्लास्टिक के बोतल के सही निस्तारण के लिए वेंडिंग मशीन एवम प्लास्टिक लाओ थैला ले जाओ जैसे कार्य को जिल मुख्यालय में शुरू कर दिया है और अक्तूबर तक सुखा कचरों की ग्रेडिंग एवम निस्तारण के लिए 10 मैट्रिक टन की वृहद योजना की शुरुआत कर ली जाएगी। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में भी कचड़ा के सही निपटान के अब तक 59 पंचायत में कर्मियों का चयन कर गीला एवम सुखा कचड़ा को घर में हीं अलग कर लिया जा सके और उसका उठाव भी अलग हो सके के लिए कूडादान का वितरण किया जा चुका है। शहरी एवम ग्रामीण दोनो हीं परियोजनाओं में लोगों को रोज़गार मिलेगा तथा कचड़ा से पर्यावरण नुकसान कम हो में मदद मिलेगी। इस मौके पर परियोजना क्रियान्वन इकाई के सदस्य स्थानीय रोजगार के मुद्दे एवम घरों के टॉक्सिक वेस्ट प्रबन्धन एवम कर्मियों के बचाव के मुद्दे पर कोई संतोष प्रिय जवाब नहीं दे पाए।
