समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत करीम नगर पंचायत आज कचरा प्रबंधन के जरिए पंचायत के 12 वार्डों में ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ पंचायत बनाने हेतु आज घर घर जाकर कचरे को इकट्ठा की जा रही है, इसके लिए पंचायत के मुखिया रेखा देवी ने पहली बार प्रखंड के पहला पंचायत में अच्छी पहल लेकर एक स्वच्छता अभियान में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखने का काम किया गया है, कचरा इकट्ठा करने का मूल उद्देश्य ग्रामीण प्रवेश में रहने वाले ग्रामीणों को गंदगी से मुक्त करना साथ साथ कचरे से खाद बनाकर किसानों के खेत तक पहुंचाना यह भारत सरकार की योजना के क्रियान्वित के रूप में की जाएगी ।
