नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर से संबंधता प्राप्त कल्याणपुर प्रखंड के गोपालपुर पंचायत में स्वामी विवेकानंद युवा क्लब के द्वारा शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर शिक्षक के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रशांत कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर के मो० एजाज थे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एकता युवा मंडल अध्यक्ष आयुष कुमार, निशांत कुमार थे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके की गई। इसके उपरांत सभी अतिथियों के द्वारा केक काटा गया। कार्यक्रम में युवतियों के द्वारा गाना,भाषण तथा डांस किया गया।मौके पर छोटू कुमार,पंकज कुमार,प्रभात कुमार,सौरभ कुमार,विकाश कुमार आदि उपस्थित थे।
