मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत करीम नगर पंचायत के ग्राम नवादा निवासी जितेश कुमार टेंपो चालक जितेश कुमार टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हुए 2 साल पूर्व में जितेश कुमार टेंपो चालक का मोबाइल चोरी कर लिया गया था और चंपत हो चुका था, आज अचानक जितेश कुमार को उक्त चोर पर नजर पड़ते ही स्थानिय ग्रामीणों के सहयोग से उस चोर को पकड लिया गया, पुलिस को सूचित करते हुए प्रशासन मौके पर पहुंची मोहिउद्दीननगर प्रशासन ने उस चोर को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पूछताछ करनी शुरू कर दी उक्त चोर चोरी की संदर्भ में कबूल करते हुए मोबाइल और साथ में ₹2000 की चोरी का कबूल की चोर की पहचान राजाजान पंचायत के निवासी सुरेंद्र पासवान के पुत्र लखविंदर कुमार उर्फ गीदड़वा के रूप में किया गया है उक्त चोर को प्रशासन कब्जे लेते हुए अपने साथ ले गई ।