मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के बीआरसी की नेतृत्व में उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुरसाहा में शिक्षकों का चहक कार्यक्रम के पहले चरण का चौथा दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के 40 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम के तहत सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा के बच्चों को अब खेल खेल में शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा चहक कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज चौथा दिन की प्रशिक्षण में पर्यावरण पर प्रशिक्षण दी गई जिसमें ट्रेनर : धर्मेंद्र कुमार साहनी, दयानंद कुमार मेंटर : धीरज कुमार,स्कूल के प्रधानाध्यापक कबीरउद्दीन अंसारी के मौजूदगी में हुआ। ट्रेनर ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को किताबों का बोझ ना देकर खेलों के जरिए शिक्षा से जोड़ा जाएगा ताकि बच्चे स्कूल आए और उनकी मुस्कुराहट बनी रहे, इसलिए इस कार्यक्रम को चहक नाम दिया गया है। इस मौके पर प्रशिक्षण ले रहे शिक्षिका रूपम कुमारी रेनू कुमारी नीतू कुमारी ललिता कुमारी देवनी कुमारी रानी कुमारी राजीव कुमार शैलेंद्र साहनी एवं प्रशिक्षक शिक्षिका एवं शिक्षक थे मौजूद
