समस्तीपुर जिले के मोहीउद्दीन नगर, मोहनपुर प्रखंड से गुजरने वाली गंगा नदी की जलस्तर को लेकर आज कई दिनों से स्थिरता के साथ आज 3 अगस्त को 47. 40 पर स्थिरता बनी हुई थी, जबकी शाम 6:00 बजे तक घट कर 47 . 24 सेंटीमीटर जलस्तर नीचे आ गई है, जबकि 12 घंटे के अंतराल में 16 सेंटीमीटर की जलस्तर में कमी पायी गई है , फिर भी खतरे के निशान से अभी भी गंगा नदी 174 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडल दलसिंहसराय के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से जितेश रंजन ने बताया कि कल रात से आज शाम तक की गंगा नदी की जलस्तर में 16 सेंटीमीटर की कमी हुई है और आगे भी कमी होने की संभावना है ।