धमौन चौर से जलनिकासी की होगी व्यवस्था,लिंक नहर उड़ाही एवं लगेंगे सुईल्स गेट। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के बाढ़ क्षेत्र का भ्रमण करने पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के धमौन निरंजन स्वामी मंदिर परिसर में इंद्र देव राय की अध्यक्षता एवं अजय कुमार विजय के संचालन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जल निकासी एवं जल संरक्षण के लिए तारा धमौन हरपुर सैदाबाद लिंक नाहर की खुदाई, चकसाहो बाया नदी मिरजान व ताराधमौन में सुईल्स गेट एवं जरूरत के अनुसार पुल पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
