कल्याणपुर प्रखंड के मनरेगा भवन परिसर में गुरुवार को नव निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य, वार्ड सदस्यों को तीन दिवसीय गैर आवासीय उन्मुखीकरण परीक्षण कार्य करण का बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अरुण कुमार के द्वारा शुभारंभ किया गया ।जिसमें गुरुवार को बेलसंडी, चकमेहसी ,ध्रुव गामा, गोपालपुर पंचायत के नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य, वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा, निगरानी समिति, ग्राम पंचायत ,स्थाई समिति की कई योजना की जानकारी को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। वही इस संबंध में बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने बताया कि 1 महीने तक यह प्रशिक्षण विभिन्न पंचायतों के वार्ड सदस्यों को दी जाएगी। वही मौके पर तकनीकी सहायक राजा कुमारी, लेखापाल रतन कुमार झा, कार्यपालक सहायक मनोज राम, पवन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
