कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बुधवार की देर रात समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के गोपालपुर रामपुरा डाक गाछी के ईसार पेट्रोल पंप के डाक गाछी के समीप तेज रफ्तार ट्रक सामने आ जाने की वजह से कल्याणपुर थाने की एस्कॉर्ट गस्ती गाड़ी पलट गई। जिससे 3 पुलिस जवान सहित एक पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में कल्याणपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी को सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया। मामले में पुलिस कर्मियों का बताना है कि पुलिस जीप दरभंगा से समस्तीपुर की ओर जा रही थी। इसी क्रम में तेज रफ्तार एस्कॉर्ट गाड़ी मोरानी पर यू टर्न के क्रम में सामने से ट्रक आ जाने से अनियंत्रित होकर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के सड़क किनारे छोटी पुलिया के समीप पलट गई। जिसमें सभी घायल हो गए ।घायलों में एएसआई धीरज (47 वर्ष), अशोक कुमार पुलिस दल के चालक( 24 वर्ष) ,होमगार्ड के सिपाही बैद्यनाथ मंडल (52 वर्ष), सूरज नारायण महतो (54 वर्ष ) शामिल है।वही इस संबंध में पीएसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पुलिस वाहन चालक अशोक कुमार एसआई धीरज कुमार को काफी चोटें आई हैं। जिनकी इलाज सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर में जारी है। गंभीर रूप से घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। वही होमगार्ड के दोनों जवान को हल्की चोटें आई थी।जिनको प्राथमिक उपचार के बाद छोर दिया गया।
