विद्यापतिनगर में गंगा खतरे का निशान पार गयी है। जिस कारण गंगा समेत सहायक वाया नदी के जल स्तर में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी है। मंगलवार की अपराह्न 11 बजे तक गंगा का जल स्तर खतरे का निशान 52.32 मीटर को पारकर 52.38 मीटर तक पहुंच गया। गंगा का जल स्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटा जारी था। जिस कारण कई गाँव को चारों तरफ से घेर लिया हैं। जिस कारण गांव से बाजार जाने वाली सड़क पर पानी चढ़ गया हैं। खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा के जल स्तर से प्रखंड के मऊ बाजार, शेरपुर, बाजिदपुर पंचायत के कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गये है। लिहाजा गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों के लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उफनाई गंगा का पानी दियारा क्षेत्र के हजारों एकड़ फसल पानी मे डूब गया है। वही गांव की ओर बढ़ने लगा है। दियारा में रहने वाले बाढ़ की त्रासदी से बेहाल है। गांव पानी से चारो तरफ से घिर गया है। वहीं लोगों के आने-जाने का रास्ता डूब गया है।
