विद्यापतिनगर। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया की छः माह पूर्व थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव से एक शादी शुदा युवती का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में युवती के पति द्वारा तीन लोगों के खिलाफ विद्यापतिनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने वैशाली जिले के बिदुपुर थाना अंतर्गत मधुरापुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय राजकुमार सिंह के पुत्र ऋतिक राज की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि दो अन्य आरोपी फरार है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य की गिरफ्तारी और अपहृता की बरामदगी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार ऋतिक राज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
