आज दिनांक 27 अगस्त 2022 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति/जनता दरबार/CWJC/MJC/RTI/PGRO/सेवा शिकायत/ मानवाधिकार/लोकायुक्त/डैशबोर्ड/CPGRAM/ विभिन्न निरीक्षण प्रतिवेदन का अनुपालन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आहूत की गई। बैठक में अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (शिकायत निवारण), जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व प्रशाखा, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी बाल संरक्षण इकाई, उप विकास आयुक्त, स्थापना उप समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला भविष्य निधि पदाधिकारी, महाप्रबंधक राज्य खाद्य निगम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, कारा अधीक्षक रोसरा, समस्तीपुर, जिला कोषागार पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, लघु सिंचाई, सहायक निदेशक उद्यान एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुख्यालय उपस्थित थे।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।