अमदीपुर -सरारी गंगा घाट पर जलस्तर खतरे के निशान से 118 सेंटीमीटर ऊपर, कनीय अभियंता ने दी जानकारी। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज किया जा रहा है उक्त आशय की जानकारी देते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के कनिया अभियंता जितेश रंजन ने कहा कि गंगा नदी का जलस्तर पिछले 12 घंटे के अंदर 8 सेंटीमीटर का विरोध दर्ज किया गया है वही 24 घंटे की बात करें तो 22 सेंटीमीटर वृद्धि दर्ज किया गया है। गंगा तट पर बसे लोगों की बेचैनी बढ़ चुकी है क्योंकि गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने लगा है। शुक्रवार शाम 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 46.68 मीटर है जो खतरे का निशान इस स्थल पर 45.50 मीटर पूरा होने पर स्पष्ट करता है यानी गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 118 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।