पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के गंगा घाटों पर जलस्तर में एकबार फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी यानी सुल्तानपुर घाट, रसलपुर घाट, सरारी अमदीपुर घाट, बुलागिनीन घाट इत्यादि गंगा घाटों पर एक बार फिर से गंगा नदी की जलस्तर पिछले 12 घंटे के अंदर 6 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। बताते चलें कि पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के तट बांध एवं जलस्तर माफ का जिम्मा बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के अमदीपुर सरारी कैंप को दिया गया है। कैंप पर तैनात कनीय अभियंता जितेश रंजन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार रात्रि से गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगा है बुधवार शाम 6:00 बजे गंगा नदी का जलस्तर 46.31मीटर था। वहीं गुरुवार सुबह 6:00 बजे गंगा नदी का जलस्तर 46.40 मीटर बताया गया, दोपहर की बात करें तो जलस्तर 46.43मीटर एवं गुरुवार शाम 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 46.46 मीटर है जो कि खतरे के निशान से 96 सेंटीमीटर ऊपर है। जीवनदायिनी कही जाने वाली गंगा जब रौद्र रूप में आती है तो बड़ा संकट भी पैदा कर देती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। गंगा में बढ़ाव की गति जारी रही तो तटवर्ती क्षेत्र में लोगों की परेशानी बढ़ेगी। पशुओं के चारे की समस्या गहराने के साथ फसलों के डूबने का संकट भी होगा।
