अवैध कब्जा की 6 कट्ठा 4 धूर जमीन को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया कई वर्षों से अतिक्रमण कारी का अवैध कब्जा था । फोटो 1 शिवाजीनगर , के दसौत अतिक्रमण जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाते पदाधिकारी । समस्तीपुर मोबाइल बानी शिवाजी नगर शिवाजीनगर प्रखंड के दसौत में अवैध कब्जा को प्रशासन ने रविवार को अतिक्रमण मुक्त करवाया । जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि वादी रेणुका देवी ने अनुमंडलीय पदाधिकारी रोसरा को आवेदन देकर 6 कट्ठा 4 धूर जमीन गुल्ली यादव उर्फ मुलायम यादव द्वारा जमीन अतिक्रमण किए जाने को लेकर आवेदन दिया गया था जिसे आज अंचला अधिकारी और राजस्व पदाधिकारी के नेतृत्व में जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। अतिक्रमण मुक्त कराने के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। मौके पर अंचलाधिकारी अरुण सक्सेना, राजस्व पदाधिकारी प्रिया आर्यणी , एसआई विनोद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी थे मौजूद।
