विद्यापतिनगर प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार की आधी रात होते ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह के पूजा पंडालों में श्रीकृष्ण के जयकारे लगने लगे। प्रतिमाओं के पट खुल गये और पूजा अर्चना आरंभ हो गयी। मुख्य समारोह स्थल गढ़सिसई पंचवटी चौक पर रात्रि ग्यारह बजे से पूजा आरंभ हो गयी। जैसे ही घड़ी की सुइयों ने बारह बजाये वैसे ही प्रतिमाओं के पट खुल गये।प्रतिमाओं के पट खुलते ही दर्शन व पूजन के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं साहिट बाजिदपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह स्थल पर यजमान राजीव कुमार ने वैदिक मंत्रों के बीच प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की और जय कन्हैयालाल की ..जयकारे के साथ आरती की क्षेत्र के विभिन्न मंदिर परिसरों में जन्माष्टमी को लेकर रविवार की रात्रि में श्रीकृष्ण का जन्म समारोह पर प्रतिमाओं की पूजा कर समाज तथा देश के कल्याण की मंगलकामना की गयी।
