संवाददाता विजय राज ने बताया कि बिहार सरकार के प्रधान सचिव के निर्देशानुसार विशेष ग्राम सभा का आयोजन कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत की मुखिया श्रीमती संजू कुमारी राय की अध्यक्षता में पंचायत भवन में किया गया। अपने सम्बोधन में मुखिया ने आजादी के 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर-घर तिरंगा कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए 13 से 15 अगस्त तक पंचायत के सभी वार्डों में प्रभातफेरी निकालने आम लोगों के बीच अपने शहीद स्वतंत्रसेनानियों के बारे में बताने एवं सभी घरों एवं पंचायत के अंदर सभी वार्डों पर झंडात्तोलन करने का विचार किया। ग्राम पंचायत में माकपा के पूर्व प्रत्याशी सुनील ने विस्तार से आजादी के महत्त्व और 75वीं स्वतंत्रता महोत्सव पर विस्तार से अपनी बातों को रखा।