शाहपुर पटोरी के जननायक करपुरी स्टेडियम परिसर में अंतर जिला फुटबॉल मैच का उद्घाटन एसडीएम ने किया.जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी टीम ने छपरा टीम को 3-1 से पराजित किया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटोरी और सारण जिला के छपरा के बीच एक दिवसीय फुटबाल मैच का आयोजन किया गया था । जिसका उद्घाटन एसडीओ मोहम्मद जफर आलम ने किया खेल के पहले हॉप में छपरा टीम तीन गोललकर एक सुनय से बढ़त बना ली । जिसे पटोरी ने कुछ समय के बाद गोल कर बराबरी पर ला दिया । खेल के आखिरी क्षण में पटोरी ने 2 मिनट के अंदर दो गोल कर 3-1 से बढ़त बना ली जो अंत तक कायम रहा। खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार पटोरी के राहुल कुमार को दिया गया। दोनों टीम के खिलाड़ियों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया मौके पर प्रोफेसर अशरफ इमाम, मुखिया कमरुल आलम, मोहन ठाकुर, श्याम सुंदर शर्मा ,राजन शर्मा ,वशिष्ठ वशिष्ठ ,रामचंद्र चौधरी ,विवेकानंद ठाकुर आदि मौजूद थे। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।