बीपीएससी,बिहार दरोगा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले प्रतिभाशालियो को स्वतंत्रा दिवस पर किया गया सम्मानित। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जननायक करपुरी स्टेडियम में किया गया है सम्मानित। जानकारी देते हुए ए एसडीएम ने कहा कि पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के बिहार बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले एवं बिहार मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में अनुमंडल टॉपर करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया है। धमौन गांव के रहने वाले न्यायाधीश पद के लिए सफल आनंद राज, बीपीएससी परीक्षा में सफल अनुभव कुमार, एनएसएस में बेहतर कार्य हेतु जीएमआरडी कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी लक्ष्मण यादव , बिहार दरोगा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अमोद कुमार राय, सतीश कुमार ,शोभा भारती, रिमझिम राय, विक्रम कुमार, धनंजय कुमार इत्यादि प्रतिभागियों को मेडल एवं स्मान्न पत्र देकर समानित किया गया हैं। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
