शाहपुर पटोरी के स्थानीय जननायक कर्पूरी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में निरीक्षण किया एसडीएम, एसडीपीओ। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी के जननायक करपुरी स्टेडियम परिसर में हर साल की भांति इस साल भी स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। साथ ही साथ बिहार पुलिस एनसीसी सीनियर जूनियर ,रस्वती शिशु विद्या मंदिर, आरती जगदीश महिला महाविद्यालय इत्यादि शिक्षण संस्थान के छात्र- छात्राओं के द्वारा आकर्षक परेड का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम मोहम्मद जफर आलम,एसडीपीओ ओम प्रकाश, डीसीएलआर संजीव कुमार चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव शंकर राय इत्यादि अधिकारीगण मौजूद थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
