समस्तीपुर आज दिनांक 12 अगस्त को भाजपा समस्तीपुर ने अपने आवाहन के अनुसार समस्तीपुर ज़िला मुख्यालय में बिहार भाजपा महामंत्री सुशील कुमार, जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में सरकारी बस स्टैंड परिसर में जनादेश से विश्वासघात धरना का प्रदर्शन किया। धरना में विधान पार्षद तरुण कुमार ने इस विश्वासघात पर अपना रोष प्रकट करते हुऐ कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने 2020 में मिले जनादेश का विश्वासघात कर बिहार के 14 करोड़ जनता के खिलाफ काम किया। इस विश्वासघात के खिलाफ आज हो रहा धरना प्रदर्शन तो बस अंगड़ाई है सड़क से सदन तक होनी लड़ाई। भाजपा बिहार के जनता के विकास, समृद्धि के लिए कृत संकल्पित है और हम सब मिलकर जनता को कभी भी जंगलराज कायम नहीं होने देंगे। मौके पर मोहिउद्दीनगर विधायक राजेश कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक शील कुमार राय के साथ भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता एवम बड़ी संख्या में उपस्थित रहें और प्रदर्शन में भाग लिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
