मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में मोहर्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सोमवार को संपन्न हुई कई ताजिया जुलूस पूरे प्रखंड से निकाली गई लेकिन कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई ताजिया जुलूस के दौरान हिंदुओं के द्वारा आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का बेजोड़ उदाहरण प्रस्तुत किया गया ताजिया जुलूस में शामिल लोगों को नींबू पानी, शरबत एवं ठंडे पानी से लोगों ने स्वागत किया । ताजिया जुलूस करीमनगर, नवादा, टेढ़ी बाजार, मोहम्मदी पुर आदि जगहों से चलकर पश्चिम बाजार होते हुए बीच बाजार से निकलकर ताजिया मिलन स्थल पर पहुंची इस दौरान नौजवानों ने करतब से लोगों का मन मोह लिया। मुहर्रम पर्व को लेकर स्थानीय थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान अपने पुलिस बलों के साथ ताजिया जुलूस के साथ साथ ही चलते नजर आए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
