समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के कुरसाहा सहित विभिन्न शिवालयों में रुद्राभिषेक हेतु शिव भक्तों की भीड़ लगी हुई है सुबह से ही शिव भक्त रुद्राभिषेक हेतु सैकड़ों की संख्या में विभिन्न शिवालयों में पहुंच रहे हैं। पुराणों में वर्णित तथ्यों के अनुसार श्रावण मास की पवित्र सोमवारी को रुद्राभिषेक करने से समस्त रोगों का नाश एवं ग्रह दोषों से मुक्ति प्राप्त होती है। इस बार अंतिम सोमवारी को तीन विशेष संजोग जिसमें शुक्ल पक्ष एकादशी पुत्रदा एकादशी एवं सावन सोमवारी व्रत बन रहा है इस वजह से लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
