महिला और बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र एवं चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर, पटोरी के संयुक्त तत्वावधान में चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर के सातवें स्थापना दिवस का आयोजन अनुमंडल कार्यालय, शाहपुर पटोरी के संबोधी सभाकक्ष में किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर *"बाल संरक्षण में चाइल्ड लाइन सेवा और समुदाय की भुमिका* विषयक संगोष्ठी आयोजित किया गया। मौके पर शाहपुर पटोरी के अनुमंडल पदाधिकारी मो. जाफर आलम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के रुप में संजीव कुमार चौधरी, भुमि सुधार उप समाहर्ता उपस्थित रहे। अनुमंडल पदाधिकारी मो. जफर आलम नें कहा कि आजकल बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवार, सरकार और न्यायालय काफी गंभीर है। यही कारण है कि आज हमारी सरकार और सामाजिक संस्थायें मिलकर बाल विवाह, बाल श्रम, बाल दूर्व्यापार, बच्चों के साथ होने वाले यौन हिंसा को लेकर काफी सजग हुये हैं और इसको समाप्त करने को लेकर कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। भुमि सुधार उप समाहर्ता संजीव कुमार चौधरी नें कहा कि पोक्सो के अंतर्गत पीड़िता के त्वरित न्याय और परामर्श सेवा के लिये भी माननीय न्यायालय गम्भीर हैं। स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की कार्यसमिति सदस्य ललिता कुमारी तथा संचालन चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर, शाहपुर पटोरी के टीम लीडर कौशल कुमार नें किया। विषय प्रवेश कराते हुये टीम मेम्बर दिनेश प्रसाद चौरसिया नें कहा कि चाइल्ड लाइन रात-दिन सेवा देने का नाम है। हमारी टीम बच्चों के सुरक्षा के लिये हमेशा तत्पर रहती है। टीम मेम्बर बलराम चौरसिया नें बताया कि आपको जहाँ कहीं भी बच्चे बाल मजदूरी करते मिले, बाल विवाह का मामला की जानकारी हो आप अविलम्ब 1098 टॉल फ्री नम्बर पर कॉल करें, आपको तुरंत सहायता, कानूनी मदद, परामर्श सेवा मुहैया कराया जाएगा। टीम मेम्बर अंजु कुमारी नें कहा कि बच्चियों के साथ सबसे ज्यादा यौन हिंसा जान पहचान के लोगों के द्वारा होता है, हमें तत्काल उस कृत्य पर रोक लगाने के लिये जागरुक होना होगा तथा बच्चियों को भी सबल बनाना होगा। दीप्ति कुमारी नें बताया कि समस्तीपुर में चाइल्ड लाइन सेवा के साथ हीं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की यूनिट भी कार्यरत है। जो बालिकाओं और बालकों के साथ होने वाले यौन छेड़छार या रेप की घटनाओं को रोकने का प्रयास करती है। इसी क्रम में पीड़िता को त्वरित न्याय, मानसिक तनाव से मुक्ति और परामर्श सेवा के लिये अपनी सेवा दे रही है। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन आने वाले समय में जिला प्रशासन के साथ मिलकर बाल विवाह को कम करने हेतु व्यापक तैयारी के साथ अभियोग पत्र दाखिल कराने और संबंधित आरोपी पर आरोप गठित कराने पर का प्रयास करेगी व रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर बाल दूर्व्यापार को रोकने समुचित कानूनी कारर्वायी करने हेतु सशक्त पहल करेगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।