समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड मुख्यालय पर 14 सूत्री मांगों को लेकर सीपीआईएम ने धरना एवं प्रदर्शन किया जिसमें मुख्य रुप से कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, आवास योजनाओं में छूटे हुए गरीबों का नाम जोड़ना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर ₹1000 प्रतिमाह देने की मांग, मनरेगा योजनाओं में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के मिलीभगत से लूटपाट बंद इत्यादि मांगों को लेकर अपना ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश को सौंपा।
