बाबा अमर सिंह की नगरी में सावन माह के अवसर पर दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं गाजे बाजे के साथ दूधाभिषेक किया। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड के शिउरा पंचायत क्षेत्र में कोरोना के कारण दो साल तक रुके श्रावणी मेले के बाद इस वर्ष इसके पुन: चालू होने पर सावन की दूसरी सोमवारी को बाबा अमर सिंह की नगरी में आस्था, उमंग का अद्भुत नजारा दिखा। विदित हो कि कोरोना काल 2020 और 2021 के सावन माह में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खुला नहीं था. अब दो साल बाद सावन माह में बाबा अमर सिंह स्थान मंदिर में दूधाभिषेक के लिए भक्तों के लिए मंदिर खोल दिया गया है देश के कई प्रांतों से श्रद्धालु आकर आसानी से दूधाभिषेक कर लेते हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।