बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है । कनीय अभियंता विद्युत प्रशाखा विभूतिपुर सिकंदर कुमार कर्ण ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग बिजली चोरी करके उपयोग कर रहे हैं । मामले को गंभीरता से लेते हुए छापेमारी दल का गठन कर प्रखंड क्षेत्र के बोरिया निवासी रामकृष्ण महतो के पुत्र विनय कुमार सोनवारचक निवासी पत्थर चौधरी के पुत्र रंजन कुमार चौधरी सिंघिया घाट निवासी ढक्कन बैठा के पुत्र बैजनाथ बैठा सिंघिया बुजुर्ग उत्तर निवासी शिव नारायण महतो के पुत्र जसवंत कुमार बेलसंडी तारा निवासी गुड्डू सिंह के पुत्र राम प्रीत सिंह को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया है सभी के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है ।
