बिहार के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत सिंघिया घाट में हुये युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले के खिलाफ सीपीआईएम के द्वारा प्रतिरोध सभा का आयोजन उमेश दास की अध्यक्षता में किया गया । सभा को संबोधित करते हुए विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने कहा महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ महिलाओं को संगठित होकर लड़ना पड़ेगा । इस तरह की घटना की कड़ी निंदा करती है साथ ही दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग करती है । सभा को सीपीआईएम के जिला मंत्री रामाश्रय महतो रामदयाल भारती जनवादी महिला समिति अध्यक्ष नीलम देवी बसंती देवी महेश कुमार श्याम किशोर सिया प्रसाद यादव सहित दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया ।
