विधुत आपूर्ति बाधित रहने की माले की संघर्ष एवं शिकायत को मीडिया द्वारा प्रमुखता से छापे जाने के बाद मचा हलचल के मद्देनजर चीर निद्रा में सोई विधुत विभाग शनिवार की शाम एवं रविवार को एक्शन में दिखा. अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश के आदेश पर स्थानीय जेई केशव कुमार के नेतृत्व में योगियामठ चौभच्चा पोखर स्थित पेड़- पौधे से घिरे दोनों समेत अन्य कई ट्रांसफार्मर, तार, पोल से पौधे का काट-छांटकर अलग किया गया. आनन- फानन में ढ़ीले तार को टाईट किया गया साथ ही अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, पोल, तार लगाने, जर्जर तार बदलने का कार्य जल्द शुरू करने, सोमवार से शिकायत वाले स्थानों को जेई द्वारा निरिक्षण करने का आश्वासन देकर आंदोलन स्थगित करने का आग्रह किया गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
