आस वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में समस्तीपुर जिले के रूप नारायणपुर बेला पंचायत में रविवार को 150 महिलाओं एवं बच्चियों के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। महिलाओं एवं बच्चियों को निशुल्क संस्था के द्वारा दिया जायेगा और साथ ही संस्था के तरफ से पैड बैंक से उचित मूल्य पर समाज के सभी जाति के महिला एवं किशोरी खरीद सकती है । इस दौरान इनलोगों को मासिक धर्म के बारे में जानकारी भी दी गई एवं इस दौरान लापरवाही से होने वाली समस्याओं को भी बताया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि मासिक चक्र के दौरान खुद को स्वच्छ रखकर गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।