बढ़ती महंगाई से मुकाबला करने को दिनभर खेत- खलिहानों में व्यस्त रहने वाले लोगों के ईलाके में खेग्रामस एवं किसान महासभा ने रात्रि बैठक सह सदस्यता अभियान शुरू किया है. यह सफल साबित हो रहा है. इसमें किसान- मजदूरों की बड़ी भागीदारी हो रही है. गुरूवार की रात्रि मोतीपुर दक्षिणबाड़ी टोला स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर पर एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता स्थानीय किसान अनील सिंह ने किया. संचालन किसान महासभा के प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया.
