आज से सावन का महीना शुरू हो जाएगा। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना है। इस महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। पूरे महीने ढेर सारे श्रद्धालु लहसून, प्याज के साथ-साथ तामसी भोजन से परहेज करते हैं। प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा अर्चना करने के बाद ही भोजन ग्रहण करते हैं। प्रतिदिन पूजा अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से तैयारी को अंतिम रूप दिया गया है। मंदिरों को जहां पूरी तरह सजाया गया है, वहीं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नही हो, इसकी व्यवस्था की गई है। शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के साथ-साथ मोरवा स्थित खुदनेश्वर स्थान मंदिर और विद्यापतिधाम मंदिर में इसको लेकर खास व्यवस्था की गई है। इन मंदिरों में सोमवारी के दिन लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं। मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए कतारवद्ध तरीके से प्रवेश देने की व्यवस्था भी कई जगहों पर की गई है। जिससे अफरातफरी की स्थिति नहीं हो।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।