पटोरी प्रखंड क्षेत्र के नियोजित शिक्षकों ने 4 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल बैठे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों कार्यत नवनियुक्त शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रखंड शिक्षा भवन परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के आश्वासन पर धरना को समाप्त करवाया गया हैं। यह धरना प्रदर्शन बिहार पंचायत नगर प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर के तले की गई है। नवनियुक्त शिक्षकों की मांग का ससमय वेतन भुगतान सहित कई अन्य मांग भी शामिल है। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता मधुरेंद्र कुमार वहीं संचालन सुनील कुमार राय, संजीव कुमार, जयसवाल ,प्रमोद कुमार राय इत्यादि लोग की मौजूदगी संपन्न हुई है।
